झाबुआ डेस्क। दुर्घटना की सूचना पर जब डायल 100 के साथ पहुंचे पारा चौकी पर पदस्थ पुलिस आरक्षक चन्दरसिंह ने घायल व्यक्ति को डायल 100 वाहन में रखने की कोशिश की तो आरोपी रमेश पिता जोलसिंह मोहनिया, दिलीप पिता बच्चु भूरिया, शंकर पिता हमरिया खराडी निवासी झूमका ने जमकर मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न की। प्रकरण में थाना कोतवाली में धारा 353,132,34,186 भादवि का मामला दर्ज कर लिया गया। Post navigation उचित मूल्य दुकानों पर ऑनलाइन योजना से उपभोक्ता त्रस्त: भूरिया 3 वर्ष की बालिका का अपहरण