झाबुआ। फरियादी बदिया पिता खुमसिंह वसुनिया ने बताया कि टैक्टर चालक जामसिंह पिता कालिया मचार निवासी नाड ने अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। थाना राणापुर में धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी सबु पिता तोलिया उम्र 35 वर्ष नवासी तोरणिया ने बताया कि बाइक चालक राजेश पिता कांजी निवासी खेड़ा परनाली ने अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। थाना काकनवानी में धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *