झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
फरियादी नितिन पिता शशिकांत छाजेड़ निवासी आजाद चौक ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरे कपड़े की दुकान मैग्नेट, कॉलेज रोड राजवाड़ा पर है और 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे दुकान पर 5 महिलाएं आई और मेेरे कपड़े की दुकान में 10-15 शर्ट चोरी कर ले गई। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध 588/17 धारा 379 भादवि का कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एसपी महेशचंद्र जैन के मार्गदर्शन में आरोपी महिला मडीबाई पति गजहिंग वसुनिया निवासी सुलामहुड़ा, देमाबाई पति रूमाल वसुनिया निवासी सुलामहुड़ा, साइदा पति कालिया वसुनिया निवासी नेगडिया, कमोदी पति तितरू गुंडिया निवासी बलवन तथा मंगलाबाई पति जैमाल वसुनिया निवासी सुलामहुड़ा थाना कल्याणपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *