हरीश पंचाल, परवलिया परवलिया में बीती रात हाईस्कूल के समीप स्थित कैलाश पाटीदार की किराना दुकान में घुसकर उसमें रखी करीब 2 हजार की नकदी चुरा ले गए। इस बात की खबर जब दुकान मालिक कैलाश पाटीदार सुबह अपने दुकान पर पहुंचे तो दुकान में सारा सामान बिखरा नजर आया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा दुकान में लगे सीसीसीटीवी कैमरे फुटेज को देखा तो पता चला कि दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे है और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस चोरी की पहचान कर उन्हें ढूंढने के प्रयास में जुटी हुई है। Post navigation खाद्य सामग्री व क्लिनिकों की जांच के लिए एसडीएम के नगर पहुंचते ही बंद हो जाती है दुकाने व क्लीनिक भव्य शिव की शाही सवारी में गुलाल से पटी सड़के