झाबुआ Live डेस्क अभी थोड़ी देर पहले पेटलावद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब युवक ने अपनी जान गवा दी जानकारी के मुताबिक नगर के राजा पूरा मोहल्ले में रहने वाले बाबू सिंगर अपनी बाइक से मनियारी का सामान बेचकर अपने घर आ रहे थे तभी लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाबू बहुत ही गरीब परिवार से था शुरू से ही उसने अपनी जिंदगी में संघर्ष किया, शादी के बाद बेटी का बीमार होना उसके बाद घर चलाना ऐसी कई परेशानियों से जूझ कर अपने परिवार को चला रहा था कि आज इस हादसे में संघर्षशील युवक अपनी जान गवा मोहल्ले में जैसे ही यह खबर पता लगी वैसे चारों ओर शोक का वातावरण छा गया Post navigation शिव महापुराण सुनने से मनोकामना पूर्ण होती है: पंडित प्रफुल्ल शुक्ला मार्मिक स्टोरी: आखिर हार गई जिंदगी..हंसता चेहरा एक पल में छोड़ गया साथ…