अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- चीन के उत्पादों के बहिष्कार के लिए एक तरफ से उठ रहे स्वर के बीच दीपावली पर मिट्टी का दीया बनाने वाले कुम्हारों में इस बार नई उम्मीद जगी है। दीपोत्सव पर मिट्टी के दीप निर्माण कार्य में तेजी से जुट गये हैं। अभी भी मिट्टी के बने दीप उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने की पूर्व में थे। इसके चलते उनके चाक ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्हें उम्मीद है कि अब उनका धंधा रफ्तार पकड़ लेगा। चीन की झालरों ने कुम्हारों का धंधा चौपट कर दिया था। जिससे उन्होंने दीया बनाना भी कम कर दिया था। खट्टाली निवासी प्रजापति कहते हैं कि इस बार गांव के लोग मिट्टी के दीए से ही घरों को रोशन करेंगे। इससे लगता है कि दीपावली पर मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ेगी। इसलिए महीने भर पहले ही मिट्टी के दियों का बनाना शुरू कर दिया था। Post navigation युवा उत्सव में फादर दिए युवाओं को नम्र बनने की सलाह 60 हजार की सागवान लकड़ी के साथ वाहन जब्त, आरोपी हुआ फरार