आलीराजपुर। सम्यक अभियान के मुख्य समन्वयक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने दीपक भूरिया को आलीराजपुर जिले का समन्वयक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति संस्था द्वारा संचालित चार वर्षीय ‘इंदिरा ज्योति अभियान’ को सफल बनाने के लिए की गई है। इस नई जिम्मेदारी के तहत दीपक भूरिया आलीराजपुर के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और अभियान की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा को प्रदेश प्रभारी बनाया है और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक विशेष आयोजन समिति का गठन भी किया है। Post navigation कैबिनेट मंत्री चौहान के प्रयासो से 12 बैराजो को मिली 49 करोड 38 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति नौकरी छोड़कर मैंने जनता की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया : माधोसिंह डावर