परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना 2018 के अंतर्गत जिला पंचायत झाबुआ व ग्राम पंचायत परवलिया का चयन हुआ पंचायत परवलिया सभी कार्यो में अव्वल रही व सभी अपने काम समय समय पर पूर्ण करे ग्राम पंचायत सरपंच खुशाल सिंगाड़ व सचिव संतोष माली ने बताया की सभी पंच व सभी विभाग के कर्मचारी के सहयोग से ही यह हो पाया है। इसलिए सभी का आभार माना इस उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा 12 लाख का पुरस्कार व प्रशस्ती पत्र आगामी दिनों में जबलपुर में दिया जाएगा जिसे सरपंच व सचिव लेंगे। Post navigation एक ऐसा गांव जहां अलसुबह से लेकर भरी दोपहरी & देर रात तक हर कोई जान जोखिम में डालकर सिर्फ पानी ढोने के काम मे जुटता है खेलते-खेलते 3 वर्षीय बालक पहुंचे कुएं के पास और हो गया यह हादसा