झाबुआ। स्थानीय ऋषभदेव बावन जिनालय से शुक्रवार को प्रातः 9 बजे भव्य रथ यात्रा के रूप में मुमुक्षु मेधा बहन के वर्षीदान का वरघोड़ा प्रारंभ हुआ। जुलूस में जैन श्वेतांबर समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य ने भाग लिया। बावन जिनालय से थांदला गेट, मुख्य मार्ग होते हुए मुमुक्षु का वरघोड़ा पुनः यहीं पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह समाजजनों ने दीक्षार्थी बहन का माला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल से स्वागत किया। साथ ही दीक्षार्थी बहन ने रथ पर बैठकर लोगांे को वर्षीदान करते हुए विभिन्न सामग्रीयां रास्तेभर वितरित की। Post navigation आस्ताने औलिया पर पेश किए अकीदत के फूल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले की स्थिति बदत्तर