Skip to content
Sun. Oct 11th, 2026
होम
झाबुआ
थांदला
पेटलावद
रानापुर
बामनिया
आलीराजपुर
कट्ठीवाडा
चंद्रशेखर आजाद नगर
जोबट
सोंडवा
राजनीति
प्रशासन
अपराध
आप की ‘सरकार’
धार्मिक
दीक्षार्थियों के जयकारे से गूंजा नगर, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आचार्यश्री उमेशुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी के मुखारबिंद से जैन भावगती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु प्रशस्त रुनवाल, श्रीमती प्रेमलता छाजेड़ थांदला, श्रीमती संतोष धोका, हंसा भंडारी संजेली-गुजरात की गुरुवार को दोपहर में रुनवाल परिवार के जवाहर मार्ग स्थित निवास स्थान से एक विशाल जयकारा निकाली गई। जयकारा यात्रा के पूर्व प्रशस्त के निवास पर विशाल चौवीसी का आयोजन हुआ। जयकारा यात्रा में मालवा के अलावा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र व नगर के सकल जैन समाज व अन्य धर्मावलंबियों समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, पार्षद गजेन्द्र चौहान, लक्ष्मण राठौड़, समर्थ उपाध्याय, पीटर बबेरिया, समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, नारायण भट्ट, जसवंत भाबर, महेश नागर, अभय मेहता, अरविंद रुनवाल, कमलेश जैन दायजी, पारस तलेरा, मोंटू उपाध्याय, अनूप भंडारी समेत नगर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
जयकार यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। गांधीचौक में वार्ड नंबर 12 की पार्षद अफसाना बी शेख एवं सांसद प्रतिनिधि कादर शेख, वार्ड नंबर 12 के रहवासी, ताज मस्जिद के सदर गफ्फार भाई, इमरान शेख, नटवर चौहान, नूर भाई चूड़ीवाला, फिरोज शेख, शमां बहन, रज्जाक बाबा, मदरानी वाला चाचा, मोहन पंवार, गोपाल कारीगर ने गांधीचौक में चारों दीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं गांधीचौक में जल पान की व्यवस्था प्रवीण पालरेचा ने की। इस जयकार यात्रा में सभी श्रद्धालुओं की आंखे नम थी, कि थांदला का 19 वर्षीय मुमुक्षु प्रशस्त रुनवाल जो कम उम्र में सब कुछ छोडक़र ईश्वर भक्ति का रास्ता अपना लिया। आयोजित विशाल जय कार यात्रा में आगे तख्तिया लेकर नन्हे बच्चे जयकार लगाते हुए आगे चल रहे थे। महिलाएं एक जैसी साडिय़ों में व पुरुष एक जैसी पोशाख में जयकार यात्रा में शामिल हुए। जगह जगह यात्रा के स्वागत किए। यात्रा बिना गाजे बाजे के सिर्फ जयकारों की गूंज के साथ स्थित मुमुक्षु भाई प्रशस्त रुनवाल के निवास से प्रारंभ होकर आजाद चौक, गणेश मंदिर, नयापुरा, एमजी रोड, कुम्हार बाजार चौराहा, गांधीचौक पहुंची। इस दौरान गांधी चौक में मुस्लिम समाज की ओर से सदर सोनी बाजार, दिगंबर जैन मंदिर, पुराना पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुई आजाद चौक के समीप जैन पौषध भवन पहुंची, जहां विराजित आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी मसा ने समस्त मुमुक्षु आत्माओं व हजारों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप मांगलिक श्रवण करवाई।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वार जगह-जगह बैनर, होर्डिंग्स लगाकर व अनेक स्थानों पर जल-पान, शरबत, सूखे मेवे के स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान वैसे तो सभी श्रद्धालुओं में अपार उत्साह था किंतु युवा वर्गों में विशेष उत्साह व्याप्त था एवं यात्रा के प्रारंभ से लेकर पौषध भवन पहुंचने तक लगातार समवेत स्वरों में जयगुरु उमेशाचार्यए जय-जयकार, जय-जयकार दीक्षार्थी की जय-जयकार का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
भव्य दीक्षा महोत्सव के पूर्व आज प्रात: स्थानीय पौषध भवन पर मुमुक्षु प्रशस्त रुनवाल समेत चारों दीक्षार्थियों का धर्मदासगण परिषद, श्वेतांबर जैन स्थानकवासी श्रीसंघ, मूर्तिपूजक श्रीसंघ, तेरापंथ सभा, दिगंबर जैन समाज, अभा श्री वंदना श्राविका संगठन, धर्मलता जैन महिला मंडल, अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन आदि विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर अभिवादन किया गया। धर्मसभा का संचालन श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत व प्रदीप गादिया ने किया।
You missed
अपराध
मेघनगर
सोशल मीडिया पर आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने वाली पोस्ट पर मामला दर्ज
October 11, 2026
Editor CB Live
आम्बुआ
दो खेतों में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त किए 2040 पौधे; कीमत करीब 1 करोड़ रुपए*
October 11, 2026
Editor CB Live
नानपुर
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
October 11, 2026
Editor CB Live
कालीदेवी
नवागत एसडीओपी ने ली शांति समिति की बैठक
October 10, 2026
Editor CB Live