दिनेश वर्मा, झाबुआ – सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति: 491 करोड़ के 17 नए कार्य मंजूर, महाकाल लोक में लगेंगी 99 भव्य प्रतिमाएं – 491.66 करोड़ रुपये की लागत के 17 नए विकास कार्यों को मंजूरी। – सिंहस्थ-2028 के लिए 16,910 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 148 विकास एवं निर्माण कार्य प्रगति पर। – उज्जैन, ओंकारेश्वर, देवास, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर और खरगोन में विकास गतिविधियां जारी। – श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं के लिए माइक्रो प्लानिंग के निर्देश। – महाकाल लोक में फाइबर प्रतिमाओं के स्थान पर पत्थर एवं धातु से निर्मित 99 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। – ओंकारेश्वर में हेलीपैड और बड़े अस्पताल के निर्माण के निर्देश, एयर एम्बुलेंस सुविधा को मिलेगा बल। – ओंकारेश्वर-बड़वाह-खेड़ीघाट क्षेत्र के विकास हेतु पृथक प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव। – उज्जैन में कई नए पुल, सड़कें, पंचक्रोशी मार्ग और विश्राम गृह निर्माण को स्वीकृति। – ओंकारेश्वर में मल्टीलेवल पार्किंग, फूड कोर्ट, रेलवे आरओबी, अस्पताल एवं अन्य जनसुविधा परियोजनाओं को मंजूरी। – शिप्रा घाटों के प्रबंधन में आश्रमों और गुरुकुलों को जोड़े जाने की पहल। – सिंहस्थ प्रबंधन के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल पर जोर। – मार्ग चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में समानता और त्वरित मुआवजे के निर्देश। – उज्जैन क्षेत्र में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य। – श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन। – इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में होटल निर्माण की अनुमतियों के त्वरित निराकरण के निर्देश। Post navigation सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट बैठक में लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस