दिनेश वर्मा झाबुआ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नामांकन रद्द होने के पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0004.mp4 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी छिपाई थी, जबकि उसे घोषित किया जाना चाहिए था। लेकिन, दुर्भाग्यवश कांग्रेस के लोगों ने यह जानकारी छिपाई। जो निर्णय लिया गया है, मैं इस जांच प्रक्रिया का स्वागत करता हूं। अब कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। सीएम डॉ.यादव ने कहा कि कांग्रेसी भय में थे। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। Post navigation दिव्य और भव्य सिंहस्थ-2028 के लिए मध्यप्रदेश सरकार का व्यापक विकास अभियान तेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा ब्लॉग