अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-

अलीराजपुर कलेक्टर सभाकक्ष मे होने वाली मंगलवार को जनसुनवाई में दो दिव्यांग पहुंचे। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने दोनों को तत्काल लाभान्वित किया। आज होने वाली जनसुनवाई में रेशम नाहरसिंह निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर की दिव्यांग लडक़ी जब शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात लेकर पहुंची तो कलेक्टर मिश्रा ने रेशम को ट्राइबल विभाग से एसी सतीशसिंह को निर्देश देकर तत्काल पांच हजार रुपए की सहायता व बैशाखी सभाकक्ष दिव्यांग रेशम को दिए। साथ ही शासन द्वारा मिलने वाली हर योजना का लाभ देने की बात कही। साथ ही उमराली के राजू हस्तियां दोनों पैर से दिव्यांग था, जो पांच वर्ष पुराने पहले मिली साइकल के टायर ठीक नही होने के कारण जैसे वे से घर से कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां कलेक्टर मिश्रा ने उसे तत्काल तीन पहिया साइकल देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। साथ स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की दिव्यांगों का सामना कलेक्टर कार्यालय के कोई एक कक्ष में रखे ताकि दिव्यांग को तत्काल सामान वितरित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *