झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिले के रानापुर थाने के तहत एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस किशोर का शव अपने ही कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि, प्रारंभिक जांच के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला फांसी का है या वह किसी साजिश का शिकार हुआ है। मामला 16 साल के विजय पिता मन्नू की मौत का है। गुरूवार सुबह वह चाय पीने के लिए उठा था। चाय पीने के बाद वह काफी देर तक अपने घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो वहां विजय फांसी पर लटका हुआ था। विजय अपनी दादी के साथ रहता था। सुबह उठने के बाद उसने दादी के हाथ से चाय पी थी। इसके बाद वह घर के भीतर के कमरे में चला गया था। हालंकि, फंदा जमीन के काफी नजदीक होने की वजह से एक आशंका यह भी है कि क्या यह मामला आत्महत्या का ही है या यह किशोर किसी साजिश का शिकार हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation घर से एक किलोमीटर पहले मौत से हो गई “मुलाकात” सबके लिए जरूरी ख़बरः स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रखें यह सावधानी