कठ्ठीवाडा, हमारे प्रतिनिधिः तहसील मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके बेटे सहित दो लोग घायल हो गए। यह हादसा जीप पलटने की वजह से हुआ। थाना प्रभारी आर. एस. चौहान के मुताबिक हादसा बुधवार रात ग्राम सयडा में हुआ। यहां मोड पर जीप पलटने से उसमें सवार ग्राम नकटी की वृद्ध महिला नटडी पति नरसिंह (50) की मौत हो गई। उनके अलावा उनका बेटा तेरसिंह पिता नरसिंह और रायसिंह पिता धुलिया घायल हो गया। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए छोटा उदयपुर रैफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला नटडी की मौत हो गई। वहीं शेष दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक यह सभी लोग गुजरात के हालोल बडवय गए थे। वहां से लौटते हुए घर के नजदीक ही यह परिवार हादसे का शिकार हो गया। दोनों ही घायलों को भी काफी चोटें लगी है। Post navigation बिजली विभाग का बाबू क्यों हुआ सस्पेंड? दिल मजबूत होतो ही यह ख़बर पढ़िए, चाय पीने के बाद 16 साल का किशोर हमेशा के लिए सो गया