झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” सीधे दाहोद रेल्वे ट्रेक से ” राजेंद्र शर्मा & फिरोज खान ” बबलू” की Exclusive रिपोर्ट कल रात से हो रही लगातार बारिश के चलते आज सुबह से दिल्ली – मुंबई रेल्वे ट्रेक बंद हो गया है । सभी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस रेलगाड़ी जहा तहा खडी कर दी गयी है जनता , राजधानी , अवध , शताब्दी , आदि ट्रेने रतलाम – नागदा से लेकर मेघनगर – बडौदा के बीच खडी है दरअसल गुजरात के दाहोद एंव गोधरा रेल्वे स्टेशन के बीच ” चंचाला” नामक जगह पर कोई पुलिया ओर उसके साथ की मिट्टी भी धंस गयी है साथ गोधरा रेल्वे स्टेशन & उसके आउटर पर पानी घुस गया है । पश्चिम रेल्वे के पीआरओ फोन रिसिव नही कर रही है । अनुमान है कि अगले दो घंटे तक यातायात थमा रहेगा । सुधार तभी संभव है जब बारिश ना हो । सभी महत्वपूर्ण रेलगाडी के यात्री परेशान हो रहे है । साथ ही दाहोद – बडौदा मेमू भी रद्द कर दी गयी है । Post navigation फ्रिज मे हुआ शाट॔ सर्किट , बाल बाल बचा मकान घंटो बाधित रहने के बाद चालू हुआ ” दिल्ली – मुंबई ” रेलवे ट्रेक पर आवागमन