रितेश गुप्ता, थान्दला
मुम्बई के दानवीर जैन मित्र शैलेन्द्र घीया द्वारा वनांचल में बांटे जा रहे स्वेटर के तारतम्य में आज थान्दला शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने थान्दला के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, कन्या माध्यमिक विद्यालय व वागडिय़ा फलिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय व महर्षि दयानंद सेवाश्रम माध्यमिक विद्यालय के 1158 बच्चों को नि:शुल्क जैन मित्र लोगो वालें स्वेटर बाँटे। इस अवसर पर वनांचल के लिये स्वेटर उपलब्धता में विशेष प्रयास करने वाले सीडब्ल्यूसी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदत्त शक्तियों वालें झाबुआ के वरिष्ठ समाजसेवी यशवन्त भण्डारी ने अपना कुशल नेतृत्व प्रदान किया जबकि थान्दला संयोजक आईजा प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने नगर के बच्चों का चयन करते हुए गरिमामय कार्यक्रम का संचालन किया।

इन सम्मानित अतिथियों ने उपस्थित होकर लिया लाभ
आयोजन में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला जनपद अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, वरिष्ठ समाजसेवी नगीनलाल शाहजी, श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, समाजसेवी महेश व्होरा, समाजसेवी श्रेणिक गादिया, मुम्बई गौरक्षा सत्याग्रह समिति के प्रदीप जैन, सेवा निवृत्त फुलपगारिया, मुम्बई के युवा अंकुर जैन, नगर के अंगदान दाता जयेंद्र वैरागी, संजय जैन आदि का सानिध्य प्राप्त हुआ। जिन्होंने अपने हाथों से बच्चों को स्वेटर वितरित कर दानवीर घीया साहब को धन्यवाद दिया।

इन 9 सेंटर पर हुए 10 हजार स्वेटर वितरित . समापन 28 को रायपुरिया में
22 नवम्बर को ग्रामीण अंचल झकनावदा से स्वेटर वितरण शुरू हुए जो झाबुआ, कालीदेवी, राणापुर, पारा, मेघनगर, थान्दला, पेटलावद के बाद 28 नवम्बर बुधवार को रायपुरिया में इसका समापन किया जाएगा। इस तरह दानवीर शैलेन्द्र घीया द्वारा प्रदत्त 10 हजार स्वेटर सीधे बच्चों के हाथों में पहुँच गए है। विद्यालय के स्काउट गाइड के बैंड बाजों के मध्य एनसीसी के छात्रों ने पुष्पवर्षा कर सलामी देते हुए उनका स्वागत किया।विधायक वीरसिंह भूरिया ने क्षेत्र की जनता की ओर से घीया साहब का स्वागत किया।मुख्य संयोजक झाबुआ के यशवन्त भण्डारी ने नवकार मन्त्र की महिमा बताते हुए जय जिनेन्द्र कहा।बच्चों ने अभिवादन स्वरूप उनके साथ जय जिनेन्द्र कहा कि घीया साहब ने बच्चों को शिक्षाप्रद बातें बताते हुए व्यसन मुक्ति से जीवन मे खुशहाल होने की बातें कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *