अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- दादी ने हिस्सेदारी के लिए दोनों भाइयो में आधी-आधी जमीन बांट लेने की बात कही थी, लेकिन उन्हें क्या पता था आरोपी कुंवरसिंह अपने भाई की हत्या का प्रयास करेगा। यह खबर कल रात जोबट थाने के अंतर्गत ग्राम देहदला की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी कुंवरसिंह पिता मोटला ने अपने काका के 40 वर्षीय भाई मांगेसिंह अजनार के सिर पर लठ से हमला कर दिया जिससे उसकी हालात गंभीर हो गई। इसके बाद डायल 100 की मदद से जोबट सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पातल रेफर किया गया है। पुलिस ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रोजगार के अभाव में मजदूरों का पलायन, गांव के गांव हो रहे खाली