अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- दाऊदी बोहरा समाज के अगाध श्रद्धा केंद्र धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.स.) की 74वीं सालगिरह एवं मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब (री.अ.)की 107वीं मिलाद के मुबारक मौके पर बोहरा समाजजनों द्वारा विभिन्न आयोजऩ, साहित्यिक, धार्मिक, रचनात्मक, खेलकूद आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ बोहरा मरकज पहुंचा। जुलूस में आकर्षक का केंद्र आकर्षक फखरी स्काउट्स का बैंड था। मदेह एवं राष्ट्रीय धुन के साथ अपने मौला की मिलाद की मसर्रत मे समाजगण सफेद वेशभूषा में कतारबद्ध चल रहे थे। नारा ए तकबीर, अल्लाहो अकबर, मौला मुबारक व वंदे मातरम् के नारो से आकाश गूंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर अन्य समाजजनों द्वारा भी पुष्पवर्षा कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। माली मोहल्ला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अध्यक्ष हितेन्द्र माली, सरपंच समरथ मोर्य, धनश्याम माली, डॉ.दिलीप रॉय, गोलु राठौड़ आदि द्वारा स्वागत किया गया। वही हुसैनी मोहल्ला में मुस्लिम समाज के सिराजुद्दीन साहब, हाजी चांद मामा, हाजी कुतुब बाबा, सलामुद्दीन शेख, शाकिर विनस, रिजवान शैख, आबिद सैयद ने भव्य इस्तकबाल किया।स्कूल तिराहे एवं मस्जिद चौक पर फखरी स्काउट्स के मैजर होजैफा जाना ने बैंड की धुन पर थाना प्रभारी ईश्वरसिहंजी को सलामी दी। जुलूस एवं मजलिस की सदारत मुल्ला अकबरभाई मर्चेन्ट, मुल्ला कैजा रअली दाऊदी ने की जुलूस का नेतृत्व युसुफ लाला, हुजैफा राज, हुजैफा मर्चेन्ट कर रहे थे। जुलूस दाऊदी बोहरा मरकज पर आकर मजलिस में तब्दील हुआ। कार्यक्रम के अतिथी थाना प्रभारी ईश्वरसिहं एवं साथी स्टाफ का बोहरा समाज ने शॉल-श्रीफल से स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सभी समाजजनों को मुबारकबाद पेश की एवं पुलिस स्टाफ द्वारा सहयोग बनाये जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन समाज के प्रवक्ता पत्रकार शफकत हुसैन दाऊदी ने एवं आभार इकबाल भाई राज ने माना। Post navigation रेलमंत्री से मिलकर सांसद भूरिया ने सोंपा मांग पत्र ; रेल्वे लाइन को तेजी लाने की मांग चांद-तारों का खगोलीय ज्ञान व तारामंडल देख अभिभूत हुए छात्र-छात्राएं