विजय मालवी,खट्टाली 

घर की दशा सुधारने के लिए शहर सहित ग्रामीण अंचल में दशा माता की स्थापना कर 10 दिवसीय महोत्सव मनाया गया ।जिसमें महेश ,संजय, मनोज प्रजापत के यहां पर दशा माता की स्थापना कर पूजन किया गया दशा माता की आराधना के बाद जुलूस निकालकर विसर्जन किया गया जिस का समापन बुधवार को धूमधाम से हुआ जुलूस के रूप में श्रद्धालु माता का विसर्जन करने निकले बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं विसर्जन में शामिल हुए बैंडबाजो और डीजे के साथ नृत्य करते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई ।
चल समारोह गांव के प्रमुख मार्गो से होता हुआ हथनी नदी तट पर पहुंचा । मां दशा माता की महाआरती कर समाज जनों ने मंगल कामनाएं की जुलूस में समाज के संजय प्रजापत ,कमलेश प्रजापत, तरुण प्रजापत, भूरु प्रजापत, अनिल प्रजापत ,दिलीप प्रजापत मनोज प्रजापत,भगवानदास ,मिथुन , अर्जुन, हितेश दर्शन ,प्रियांश हित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *