आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराव सांसद विष्णुदत्त शर्मा अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की पावन भूमि पर दोप.1.30 पर पहुँचे प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का शहर में पुष्प मालाओ व आतीश बाजी कर ज़ोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताओं के साथ खुले वाहन में बैठकर रॉड शो किया। रैली में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल, रतलाम-झाबुआ क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी जयदीप पटेल व प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, आलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, अलीराजपुर जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला पंचायत सदस्य गीता बामनिया, आज़ाद नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री अजय जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष हुजैफा असद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत (मोंटी) डावर रहे मोजूद। नगर पंचायत से विशाल रैली निकाली गई जिसमें हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली प्रमुख मार्ग से होती हुई अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की कुटिया पर पहुंची। जहां पर आजाद की प्रतिमाह पर माल्यार्पण कर नमन किया।

देश के क्रांतिकारियों के नेतृत्व कर्ता रहे चन्द्रशेखर शेखर आज़ाद वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा आज मेरा सौभाग्य है आज़ादी के अम्रत महोउत्सव में इस देश के क्रांतिकारियों के नेतृत्व कर्ता जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया ऐसे चन्द्रशेखर आज़ाद जी की जन्म स्थली भाबरा में पहुँच कर आज उनकी कुटिया पर आने का अवसर मिला। इसके लिए में अपने आप को शोभाग्यशाली मानता हूँ क्रांतिकारियों का नेतृत्व करते हुए अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही जो इस देश के लिए अपने प्राण निछावर कर आजादी के लिए अपना बलिदान दिया जिसे देश हमेशा याद करता रहेगा। में ऐसे सभी क्रांतिकारीयो नमन करता हूँ जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आज़ादी दिलाई है। उसीका परिणाम है जो देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष पूरे हो रहे है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को ये अवसर मिला है। आज के दिन अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी की कुटिया में उनके चरणों मे नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

कुआ चौक पर मुस्लिम समाज के द्वारा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे ही कुटिया के बाहर आए तेज बारिश शुरू हो गई बारिश के कारण वो अपनी कार में बेठकर कुटिया से निकले ही थे कि कुआ चौक पर इशाक मकरानी भाजपा के वरिष्ट नेता के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ट नेता इशाक मकरानी, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. पाकीजा मंसूरी व मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकगण मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *