अलीराजपुर लाइव खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ग्राम खट्टाली में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से से मनाया गया। वही दशहरा मैदान पर फटाकों की आतिशबाजी कर रावण दहन किया गया। स्थानीय खट्टाली बाजार में लोगों की भीड़ रही और रावण दहन के लिए महिला बच्चे पुरुष बड़ी संख्या में दशहरा स्थल पर रावण दहन में शरीक होने पहुंचे। दशहरा मेले में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी और पुलिस व्यवस्था ने मंगलवार शाम को ही अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच गये हैं। पूरे दशहरा के दौरान मैदान क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। मंगलवार की शाम से छोटी.बड़ी सभी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है और दोपहिया वाहन के प्रवेश भी निषेध कर दिये गया। दशहरा के दौरान आम लोगों की सुविधा तथा उन्मुक्त होकर उत्साह के साथ त्योहार मनाने को लेकर यह किया गया है। Post navigation बरझर में निकले आकर्षक ताजियें धर्म ज्वाला में मिटा अहंकार, धू-धू कर जला दशनान, देखने उमड़ा जनसैलाब उमड़ा