शिवा रावत, सोंडवा दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश की प्रदेश कोर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्री मनोज कुमार जी प्रजापति (उमराली), पिता- श्री गेंदालाल जी प्रजापति, को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रजापति समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवा, लगन और समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें तहसील सोंडवा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की पूर्ण सहमति से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री प्रजापति तहसील स्तर पर समाज को संगठित और एकजुट करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही, वे शीघ्र ही सोंडवा तहसील की कार्यकारिणी एवं कोर टीम का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। Post navigation गरीबी को कभी पढ़ाई में बाधा मत बनने देना, भाजपा सरकार हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ है : कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता