शिवा रावत, उमराली ग्राम सोरवा के पटेल फलिया में रहने वाली ग्रामीण महिला थे्रसर के समीप उड़द एकत्रित कर रही थी अचानक थ्रेसर की रॉड टूटकर लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 2 बजे थ्रेसर से उड़द निकालने का कार्य चल रहा था इस दौरान अपने परिवार के सुनील, लालू, पातलसिंह, उमा, नवलसिंह, फूलीबाई मौजूद थे, थे्रसर के समीप ही महिला झिंगलीबाई बची हुई उड़द एकत्रित करने में मशगुल थी कि अचानक ही चलते थ्रेसर की रॉड टूट गई और सीधे झिंगलीबाई के सिर से जा टकराई, इस दुर्घटना में झिंगलीबाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस थाना सोरवा के प्रआर लक्ष्मणसिंह परमार मौके पर 174 जाफौ का मामला दर्ज कर लिया है, तथा मामले में जांच अधिकारी सउनि रणजीतसिंह सोलंकी को बनाया गया है। ) Post navigation कन्हैया लाल शर्मा का निधन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर काढ़ा व गोलियों का किया वितरण