आकाश उपाध्याय*सुनील खेड़े/जोबट आज दोपहर अटल चौक पर हुऐ विवाद में तहसीलदार के आवेदन पर शासकीय कार्य में बाधा व कोविड.19 नियमो के उलंघन में फकरू बोहरा, अजीज बोहरा व मुस्तु बोहरा तीन पर धारा 353,186, 188 में एफआईआर दर्ज की गई है व तीनो आरोपी को पुलिस थाने पर ले गई है । उपरोक्त एफआईआर सड़क पर ठेला गाड़ी हटाने का बोलने पर शासकीय कर्मचारी से अभद्रता के तहत की गई है। एफआईआर तहसीलदार निर्भय पटेल के आवेदन पर की गई जिसमें बताया गया है कि ठेला गाड़ी रोड पर न लगने के लिए आज दूसरे दिन भी समझाइश दी जा रही थी। इस पर सामान फेकने व अभद्रता करने पर कार्यवाही की। आपको बता दे कि उपरोक्त तीनो आरोपी नगर के अपने 8 सदस्यों के साथ 10/14 फ़ीट के मकान में रहते है ऐसे में इस गरीब परिवार के लिए यह FIR की कार्यवाही अत्यंत पीड़ा देने वाली होगी । समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी मिली है कि बोहरा समाज के कुछ लोग उक्त एफआईआर को लेकर निवेदन करने एसडीएम से मिलने पहुँचे है । Post navigation जिलाध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने ग्रामों का भ्रमण कर जानी हकीकत जनजाति विकास मंच ने सोंडवा ब्लॉक के 20 गांव में 550 मेडिकल की वितरण