भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर थाने में ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि कुछ लोग समाज में झूठ फैलाकर फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग 18 दिन पहले हुई पंचायत में लिए गए निर्णय को न मानने की बात भी कही गई। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार विवाद पैदा किए जा रहे हैं, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। आवेदन पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठा निशान दर्ज किए गए। ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से आवेदन थाने पर पुलिस अधिकारी नरगावे को सौंपा ओरांग की कि हमारे संगठन द्वारा पूर्व में भी पुलिस को इस प्रकार के आवेदन दिए गए हैं जिस पर कठोर करवाई की जाय। Post navigation दर्दनाक हादसा : 2 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती हेतु प्रचार वाहन रवाना किया