भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं धूमधाम से मनाई जायेगी। 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चंद्रशेखर आजाद नगर विकास खंड में प्रचार अभियान रवाना किया। आयोजन को लेकर जनजातीय कार्य विभाग जिला आलीराजपुर के निर्देशन में खंड सह स्त्रोत समन्वयक कार्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर से एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।यह प्रचार रथ विकासखंड के समस्त ग्रामों में गौरव दिवस का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड की रथ यात्रा में ब्लॉक स्तर से विनोद कुमार कोरी खंड शिक्षा अधिकारी,राजेंद्र बैरागी खंडस्रोत समन्वयक एवं समस्त स्टाफ व बीएसी, बीएसी उपस्थित रहे। Post navigation थाने में ग्रामीणों ने आवेदन सौंप कहा-कुछ लोग झूठ फैलाकर फूट डालने की कोशिश कर रहे अतिथि शिक्षक के घर का ताला तोड़ चांदी के आभूषण चुरा ले गए चोर