भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर आलीराजपुर जिले की तहसील कट्ठीवाड़ा के ग्राम अग्रण में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 2 वर्षीय अल्पेश पिता वर्जन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे और अल्पेश अपने दादा और अन्य बच्चों के साथ घर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास के तालाब में गिर गया। शाम लगभग 5 बजे बड़े भाई के बेटे ने बच्चे को तालाब में देखा और शोर मचाया, जिसके बाद उसे तुरंत बाहर निकाला गया। परिजन अल्पेश को आनन-फानन में चंद्रशेखर आजाद नगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। Post navigation स्कूटर खरीदने गए युवक के नाम पर 47,700 का फर्जी लोन निकला; युवक ने दो लाेगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थाने में ग्रामीणों ने आवेदन सौंप कहा-कुछ लोग झूठ फैलाकर फूट डालने की कोशिश कर रहे