अलीराजपुर लाइव डेस्क। चंद्रशेखर आजाद नगर के थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने एक नई पहल की शुरूआत करते हुए पुलिस स्टाफ में समस्त कर्मचारियों का जन्मदिन थाने पर मनाने की शुरुआत की है। इस दौरान पुलिस कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी कर्मचारी ने थाना प्रभारी की इस पहल की प्रशंसा जाहिर की। दिनों साल में एक बार सभी का जन्म दिन आता है। पुलिस विभाग में व्यस्तताओं के कारण छुट्टी न मिलने के चलते पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन नहीं मना पाते। इस पहल से पुलिस विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों के लिए इससे अच्छी पहल क्या हो सकती। आने वाले समय मे अब जब किसी कर्मचारी अधिकारी का जन्मदिन आएगा तो ऐसी तरह थाने मे जन्मदिन मनाने का संकल्प भी लिया गया है ताकि परिवार की तरह स्टाफ में जन्म दिन मना सके। Post navigation नाना के घर आये 9 वर्षीय बालक की कुएं मे गिरने से मोत इंदौर के लिए पहली नॉन स्टॉप बस सेवा मिलने से क्षेत्र में खुशी