अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) से इंदौर के लिए पहली नॉन स्टॉप बस सेवा 2 तारीख से शुरू होने से आजाद नगर क्षेत्र में हर्ष है। आजाद नगर से इन्दौर के लिये पवन ट्रेवल्स एलइडी कोच 2*2 सुपर नॉन स्टॉप चलेगी, जो आजाद नगर से प्रात: 6.25 मिनट पर चलकर जोबट 7 बजकर 5 बज, बाग-टांडा, राजगढ़, धार से इंदौर 10.45 बजे पहुंचेगी जो इन्दौर से कस्तुर टॉकीज के पास भाटिया पेट्रोल पम्प से सांय 5 बजकर 15 मिनट पर निकल कर रात 9.30 बजे को आजाद नगर पहुंचेगी। इस नॉन स्टॉप बस का किराया आजाद नगर से इन्दौर का 330 रुपए है जिसकी बुकिंग के लिये पवन ट्रेवल्स मोबाइल नंबर 7692840084 पर सीट बुकिंग करवा सकते है। Post navigation थाना प्रभारी की नई पहल से पुलिस विभाग में प्रसन्नता प्राचार्य ने चपरासी दिनेश के घर पहुंचकर दी सहायता राशि