झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
पर्यावरण प्रेमी जिला पुलिस कप्तान महेशचंद्र जैन के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले के पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा पौधारोपण किया गया। इसी क्रम मे थांदला थाना परिसर में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, एसडीओपी एनएस रावत के आतिथ्य में थाना प्रभारी एसएस बघेल के साथ समस्त पुलिस स्टाफ, नगर परिषद सीएमओ शीतल जैन, नगर विकास समिति के सदस्य सीमा शाहजी, रेखा गिरी, रानू राठौड़, रितेश गुप्ता, मानव अधिकार परिषद के सम्भागीय अध्यक्ष लोकेश परिहार, संभागीय सचिव, जिला उपाध्यक्ष आनंद राठौड़, जैन श्री संघ के मंत्री राजेंद्र व्होरा, अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न के जिलाध्यक्ष पवन नाहर, विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, चेनपुरी सरपंच मुन्ना मेड़ा, नगर मण्डल महामंत्री दिलीप डामोर, सुरेश राठौड़, आजाद अध्यापक संघ जिला उपाध्यक्ष जसवंत डामोर, आनंद चौहान, राजू कटारा, कन्नू मोरिया, रवि पंवार ने शामिल होकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधें रोपे। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम पुलिस विभाग के प्रकृति प्रेम की और सराहनीय कदम है। पौधारोपण के दौरान स्वयं अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी ने गेती फावड़ा चलाकर पौधों को रोपने के लिए श्रमदान किया। नगर विकास समिति ने संकल्प लिया की अगर समय पर बारिश नही हुई तो वे सप्ताह में एक दिन का समय इन रोपें गये पौधों के लिए निकालते हुए पौधों को पानी पिलाने के लिए देगी। वही अन्य उपस्थिति जमे ने भी इनकी सुरक्षा का जिम्मा लिया। अनुविभागिय अधिकारी दर्रो ने थाना परिसर मे इस हेतु शीघ्र बोरवेल के लिए उचित स्थान का चयन किया एवं बताया कि बाहर की पुलिस फोर्स के रुकने के लिए एक हाल का निर्माण भी इस परिसर में किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। पुलिस परिसर में पुलिस जवानों ने एक लघु उद्यान की परिकल्पना करते हुए पौधें रोपे जबकि बची हुई जगह पर घास लगाई जाएगी व नगर परिषद द्वारा पेवर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *