पियुष चन्देल, अलीराजपुर थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले को 6 गोल्ड एवं 1 सिल्वर सहित 7 मेडल मिले। मप्र राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चेम्पियनशिप 2018 का आयोजन 15 जून से 17 जून तक शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया स्टेशन मंदसौर में किया गया ए उक्त प्रतियोगिता में जिले के सात थाई बॉक्सिंग खिलाडिय़ों ने टीम मैनेजर भंगुसिह तोमार के नेतृत्व में भाग लेकर 6 गोल्ड एवं 1 सिल्वर सहित 7 मेडल जीत कर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। इन्होंने जीते मैडल- तुषार तोमार, श्वेता तोमार, वेश्नावी रावत, हर्षिता मौर्य, पुष्पराज ओहरिया एवं दिनेश खराड़ी ने गोल्ड मेडल जीत कर गौरवान्वित किया। साथ ही उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिव्या रावत ने सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया। टीम मैनेजर एवं मार्शल आर्ट्स के जिला प्रभारी भंगुसिह तोमार को उत्कृष्ट ऑफिशियल कार्य के लिए मप्र राज्य थाइ बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संदीप सैनी ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। Post navigation शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे सचिव-सहायक को सीईओ ने जारी किया शोकॉज नोटिस बच्चों को की वितरित की नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें