जीवनलाल राठौड़, सारंगी महावीर जन्म कल्याणक पर्व नगर में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मार्गो से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज जन ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शुरुआत में माता त्रिशला द्वारा देखे गए सयनाजी की बोली लगाई गई जिसमें श्रीसंघ के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 14 सपनाजी को बधाकर तथा तिलक लगाकर श्रीसंघ की सभी लाभार्थी परिवार की सुश्राविकाओं द्वारा सपनाजी एवं पालनाजी के साथ शोभायात्रा निकाली गई इस अवसर पर भगवानजी की अंगरचना की गई एवं केसर तथा चंदन के छापे हर्षोल्लास के साथ लगाए गए। अंत में शाम को अभय तलेसरा के यहां संध्या भक्ति रखी गई। Post navigation 3 लाख की लागत से निर्मित होने वाले रपट का जिपं सदस्य गेहलोत ने किया भूमिपूजन सुफी ने कहाँ आज से शुरू इस्लामी नया साल