अलीराजपुर लाइव के लिये रिजवान खान की रिपोर्ट जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्पन्न कानून व्यवस्था को सुनियोजित तरिके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान कुमार सौरभ के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रुम में जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। थाना-चौकी प्रभारी अपने साथ क्षेत्र मे होने वाले नवदुर्गा मूर्ति स्थापना, दशहरा पर्व व मुहर्रम की जानकारी ले कर आये। जिसके आधार पर पुलिस कप्तान ने सभी को कानून व्यवस्था को सतर्कता पूर्वक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी अलीराजपुर-जोबट भी मौजूद थे। पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक में उपस्थित जिले के समस्त थाना प्रभारी। Post navigation बालिका का अपहरण कर बलात्कार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विद्युत आपूर्ति बंद स्वास्थ्य विभाग