जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत आज वृद्ध महिला को तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंगड़ी बाई पति सुमारिया उम्र 65 वर्ष ग्राम तीती पानी लेने हैंडपंप पर आई हुई थी। तभी तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नानपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसका पंचनामा बनाकर नानपुर स्वस्थ केंद्र पर पीएम किया गया। Post navigation घर में रखे फ्रिज में लगी आग, दहशत में परिवारजन हाउसिंग बोर्ड की देखरेख में बने पशु चिकित्सालय के भवन में किया घटिया सामग्री का उपयोग, खिड़की दरवाजे भी हल्के लगाए