पन्नालाल पाटीदार रामनगर रायपुरिया नगर में बस स्टेट पर श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर पर तेजा दशमी का महाउत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ बुधवार को मनाया जाएगा। प्रतिवर्षानुसार श्री सत्यवीर तेजाजी मण्ड़ल रायपुरिया द्वारा तेजा दशमी का उत्सव बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां आसपास ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य दुर दराज से श्रद्धालु पहुंचते है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर वर्ष भर के लिए विषेले जन्तुओं से रक्षा हेतू रक्षासूत्र बंधाते है तथा तांती तोड़ने का कार्य भी किया जाता है। मान्यता है कि श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज के नाम से रक्षा सुत्र बांधने के बाद लोगो की विषेले जानवारों से रक्षा होती है और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई हानी नहीं होती है। तेजाजी दशमी उत्सव को लेकर बुधवार को प्रातः 10 बजें नगर में एक विशाल शौभायात्रा निकाली जावेगी और दोपहर 12.बजें महाआरती का आयोजन किया जावेंगा। बताया कि मंदिर में भजन भी किया जाएगा। Post navigation आईएसओ जिला अस्पताल में हंगामा : नवजात बदलने का आरोप, ढाई घंटे बाद मृत घोषित बालिका को जीवित सौंपा गया सरकार आते ही संविदा कल्चर समाप्त होगा-कांग्रेस