आज सुबह ग्राम रजला के अन्तर्गत आने वाले खांडियाखल एवं मातासूला में तेंदुए ने शौच के लिए नदी पर गए ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि किसी की जान हमले में नही गई, लेकिन 3 युवक गम्भीर घायल हो गए। हमले में सुरेश पिता पिडू अजनार को गंभीर चोट आई, उसके साथ गए युवकों में से राकू पिता कुका अजनार, कालुसिंह पिता कुका अजनार ने जैसे तैसे तेंदुए को भगाया और सुरेश की जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीनों घायल युवकों को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल रानापुर में भर्ती किया गया। उसके बाद लगभग एक घंटे के पश्चात मतासूला के 2 व्यक्तियों पर भी तेंदुआ ने हमला कर के उनको भी बुरी तरह चोटिल कर दिया। तेंदुए के हमले सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदूए को पकड़ने के पूरी कोशिश कर रहे है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो जंगली जानवर है वो तेंदूआ है और कहीं से आ गया है। उसको जल्द ट्रेस करकर पकड़ा जाएगा। Post navigation 8 जून को होगा आचार्य श्री महाश्रमण का झाबुआ जिले की सीमा में आगमन; इस दिन पहुंचेंगे पेटलावद; तैयारियां जोरों-शोरो पर आलीराजपुर में अब सम्पूर्ण बाजार खोलने की मिली अनुमति; लेकिन इस समय तक ही; कलेक्टर ने जारी किया आदेश ..