आलीराजपुर । तेंदुए के हमले से वन विभाग का एक जवान घायल हो गया। घटना सोमवार शाम को हुई। जानकारी के अनुसार सोंडवा क्षेत्र के ग्राम कुंडवाट में बीती रात तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद सोमवार को सर्चिंग के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी, तभी तेंदुए ने एक फॉरेस्ट जवान पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कलेक्टर को निर्देश देकर तेंदुए का रेस्क्यू कराने को कहा है। Post navigation वॉटर टैंक के अंदर गिरी गाय, गौसेवकों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाल कर दिया उपचार मध्य प्रदेश आशा, आशा – सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, रैली कर ज्ञापन दिया