अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट
बड़ी खट्टाली के समीप 4 किलोमीटर दूर ग्राम दुदलवाट के होलिया फलिया में रहने वाला युवक प्रतापसिंह मौय 9 नवंर को रात 8 बजे वह अपने घर से खेत में पानी देने का कहकर निकला परन्तु वह वापस नही लौटा। प्रतिदिन की तरह वह खेत मे कार्य कर रहा था। वह अपने ही घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में जाने का कहकर उस दिन भी निकला था कि तभी से वह वापस लौटकर नहीं आया, जिस पर उसे परिजनों ने भी ढूंढा। मगर लापता युवक का अभी तक पता नहीं चला लेकिन वह, नहीं मिला तो अंतत: परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *