जितेंद्र वाणी, नानपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद आलीराजपुर जिले के नानपुर में चल रहे क्लीनिक पर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर दिखावा किया जा रहा है। ऐसे अवैध क्लीनिक संचालक नेताओं की शरण में तो कभी अधिकारियों की शरण में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व की गई कार्रवाई पर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है, जो कई सवालों को जन्म दे रहा है। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया से चर्चा की गई तो उनहोंने एफ आई आर करने की बात भी कही है। उनका कहना है मेडिकल ऑफिसर जांच रिपोर्ट देंगे तो एफआईआर की जाएगी। अभी क्लीनिक संचालक को थाने में बुलाया गया है। गौरतलब है कि नानपुर में करीब 20 से 25 झोलाछाप क्लीनिक संचालक है जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है। इन सबके बावजूद मेडिकल आफिसर ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। Post navigation टोल के पास पलटा ट्राला, बड़ा हादसा टला, जाम की स्थिति भी बनी नाले पर कर रहे निर्माण, पानी की निकासी नहीं होने से घरों और सड़क पर फूट रही पानी की झिरी, एसडीएम बोले-जांच कराएंगे