हर्षवर्धन सिंह, राणापुर आजादी का अमृत महोत्सव परवान पर है। इसके चलते रविवार को नगर में सकल जैन समाज, समस्त राठौर समाज एवं गाहरी समाज द्वारा राणापुर में मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें अपने अपने समाज के युवा एवं गणमान्य नागरिको ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं सकल जैन समाज की तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर निकली। वहीं दाऊदी बोहरा समाज ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे समय यात्रा में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। सकल जैन समाज गाहरी समाज Post navigation 75वे स्वतन्त्रता दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण नगर परिषद राणापुर के 15 वार्डो के लिए हुई आरक्षण प्रक्रिया