शिवा रावत, उमराली पिछले कई दिनों से लापता 23 वर्षीय युवक करम सिंह का शव गुरुवार सुबह ग्राम सुमनिया वाट के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक उमराली से करीब 6 किलोमीटर दूर इस तालाब में मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों के अनुसार करम सिंह बीते 20 दिसंबर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिशें की थीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। युवक के काफी समय तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। उसे जल्द से जल्द खोजने के लिए गुहार भी लगाई थी। तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई है। Post navigation SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO राठौर को कलेक्टर ने सम्मानित किया जर्जर पुल पर नो एंट्री: आलीराजपुर-मथवाड़ मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित