राज सरतालिया@पारा

पारा चौकी से 6 किलोमीटर दूर स्थित झुमका गांव में सिंचाई विभाग के तालाब में नहाने गए मोहन पिता भूर सिंह चौहान 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। पारा चौकी पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मिथलेश वाजपई ने बताया कि 14 तारीख को दोपहर में 12 बजे के लगभग मोहन अपने साथी हितेष के साथ झुमका में स्थित सिंचाई विभाग के तालाब में नहाने गया था । वह नहाते नहाते गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा तो उसके साथी हितेष ने पास के खेत में काम कर रहे मोहन के पिता भूर सिंह और अन्य लोगों को आवाज लगा कर बुलाया और मोहन को बाहर निकाला तब तक मोहन ने दम तोड़ दिया था।भूरसिंह की रिपार्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में लिया है मोहन के पिता भूरसिंह ने बताया कि मोहन को तैरना नही आता था।

 

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *