जीवनलाल राठौड़, सारंगी शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में सारंगी में शनिवार को साइकिल वितरण की गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर द्वारा 40 कन्याओं को साइकिल वितरण किया तो वहीं मोहनपुरा स्कूल में 100 छात्र-छात्रों को साइकिल वितरित की। स्कूल के प्राचार्य कमला व स्कूली स्टाफ मौजूद था। साइकिल वितरण कार्यक्रम में राठौर ने कहा कि प्रदेश शासन बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्पित है इसके लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार बालक-बालिकाओं को साइकिल वितरण करने के साथ यूनिफार्म व पाठ्यपुस्तके नि:शुल्क वितरित कर रही है ताकि बालक-बालिकाएं नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करे और अपने व अपने परिवार के साथ ग्राम का नाम रोशन करे तथा अपना कॅरियर संवारे। ) Post navigation कुल्हाडी से गाय का वध करने वाले 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत