झाबुआ डेस्क। झाबुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतग्रत् आने वाले ग्राम खांडियाखाल (मातुसला) तालाब में गुरुवार शाम को दो मासूम बच्चियां डूब गई। ये बच्चियां वडलीपाड़ा गांव की रहने वाली थीं और इनकी उम्र 8 और 6 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर तुरंत तलाश में जुट गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों बच्चियां नहीं मिली। पुलिस और गोताखोरों की टीम का इंतजार ग्रामीण कर रहे हैं। Post navigation छोटे से गांव के किसान के बेटे ने हिंदी सहायक प्राध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त की जानलेवा लापरवाही | घर पर पानी के टैंक में डूबने से 7 साल की मासूम की गयी जान