Crime Desk @ CB Live

रानापुर थाना क्षेत्र के झांझरवा गांव में कल‌ एक 7 साल की मासूम की जान परिवार वालों की लापरवाही से चली गयी .. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झांझरवा गांव के कैलास सिंगाड की 7 साल की बेटी बाहर टंकी के पास नहा रही थी ..टंकी खुली हुई थी नहाते नहाते ममता ने कुछ रखकर टंकी में झांकने का प्रयास किया ओर उसी में जा गिरी लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं था ..करीब 15 मिनट बाद जब परिजनो ने पाया कि बेटी नहा रही थी वह कहां है ..आसपास तलाशने पर नहीं मिली तो टंकी में तलाशा गया जहां उसका शव बरामद हुआ .. रानापुर थाने पर मर्ग कायम किया गया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *