Crime Desk @ CB Live झाबुआ जिले के कालीदेवी थाने पर एक मुकदमा लिखा गया है जिसमें कोकावद गांव के दुबेसिंह मैडा को शासकीय काम में बाधा डालने ओर गाली-गलौज कर पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है .. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धारओ में मुकदमा दर्ज किया है.. पुलिस के अनुसार कोकावद में आरोपी ओर उसके पिता में विवाद पर डायल 100 को काल आई थी जिस पर डायल 100 पहुंची ओर बीच-बचाव करने का प्रयास किया..इस पर आरोपी बेटे ने डायल 100 के कांस्टेबल गमतु किराडिया को यह कहते हुए गाली-गलौज कर पत्थर से हमला कर दिया कि यह हमारा पारिवारिक झगड़ा है तुम लोग क्यों आए हो .. पत्थर कांस्टेबल की आंख के पास लगा ओर वह घायल हो गये । Post navigation जानलेवा लापरवाही | घर पर पानी के टैंक में डूबने से 7 साल की मासूम की गयी जान कॉलेज से घर जा रही युवती का अपहरण , घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप