झाबुआ डेस्क। थांदला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामदा (मेघनगर) निवासी आयुष पिता मोहन सिंगाड़ ने आज मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित हिंदी सहायक प्राध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आयुष के पिता मोहन सिंगड़ एक गरीब किसान मजदूर तथा उनकी माता श्रीमती बाबूड़ी सिंगाड़ खेती मजदूरी करते हैं। कठिन संघर्ष और परिश्रम के बाद इस सफलता अर्जित करने पर आयुष के माता-पिता उनके मामा परिवार व क्षेत्र के पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चे के अध्यक्ष कलसिंह भाबर युवा नेता संजय भाबर सहित सामाजिक संगठनों ने इस सफलता पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है। Post navigation Previous Post तालाब में डूबी दो मासूम बच्चियां, ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू