रक्षित मोदी, छकतला आज ग्राम छकतला मे बाजार में भीड़ उमड़ी।नायब तहसीलदार कुलभूषम शर्मा ने ग्राम के निरीक्षण पर निकले जिसमें कई दुकानों पर ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था तो कईयों ने मास्क तक नहीं लगाए थे। इसके बाद तहसीलदार ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं बाजारों में बाइक पर बेवजह घूम रहे युवकों पर चालानी कार्रवाई की तो मास्क नहीं पहनने वालों को बाजारों में उठक-बैठक लगवाई गई। इसके बाद सभी ग्रामीणों व दुकानदारों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी गई। इसके बाद व्यापारियों का एक समूह तहसीलदार शर्मा से मिला जहां पर रविवार हाट बाजार के बारे में जानकारी ली जिसमें साफ तौर पर तहसीलदार शर्मा ने निर्देश दिए कि हाट बाजार के लॉकडाउन रहेगा और कोई भी दुकानदार यदि दुकान खोलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। Post navigation झाबुआ लाइव की खबर का असर, मृतक के परिजनों को जल्द ही मिलेगी आर्थिक सहायता राशि तेज आंधी व बारिश से रतलाम-झाबुआ मार्ग पर पेड़ गिरा, मार्ग हुआ अवरुद्ध