शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में आज सोंडवा तहसीलदार कैलाश सस्तिया द्वारा बाजार के भ्रमण पर निकले। इस दौरान सहकारी मर्यादित बैंक के सामने एकत्रित ग्रामीणों को वैक्सीनेशन की समझाइश दी। इसके बाद गांव के बाजार में गए जहां पर ग्रामीणओं को रोककर कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने की समझाइश के साथ मास्क पहनने की नसीहत की। इस मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों ने तहसीलदार सस्तिया की बातों को ध्यान से सुना तथा वैक्सीन लगाने व मास्क पहनने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सोंडवा बीइओ रामाअनुज शर्मा, पटवारी गरासिया सस्तिया, उमराली पटवारी राजेश पालिया, उमराली चौकी प्रभारी राजेश भदौरिया, आरक्षक मालसिंग बामनिया एवं दारासिंग रावत आदि उपस्थित रहे। Post navigation मालपुरा से बरझर को जोडऩे वाले पुल का कार्य अधूरा, बारिश में आवागमन में हो रही बाधा खबर प्रकाशित होने के बाद मालपुरा से बरझर पर संबंधित अधिखारी ठेकेदार को लेकर पहुंचे, दिए पुल के दोनों छोर पर भराव के निर्देश